उत्तर कोरिया ने अमेरिका को परमाणु हमले की धमकी दी.

उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया द्वारा संयुक्त सैन्य अभ्यास करने पर हमला करने की चेतावनी दी है। उत्तर कोरिया ने इस हमले में परमाणु हथियार भी इस्तेमाल करने की चेतावनी दी है।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के विशेष दूत के दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचने के कुछ समय बाद यह धमकी दी गई। ओबामा का विशेष दूत उत्तर कोरिया में इस सम्बन्ध पर बात करने आया है। कहा जा रहा है कि उत्तर कोरिया के पास कम से कम आधा दर्जन परमाणु बम तैयार करने के लायक प्लूटोनियम है।
पिछले साल उत्तर कोरिया छह देशों के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता से अलग हट हो गया था। इसके बाद उसने परमाणु परीक्षण भी किया था। इस पर संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर कडे प्रतिबंध लगा दिए थे। चीन, अमेरिका निरस्त्रीकरण वार्ता में शामिल है यह दूसरे देश उत्तर कोरिया को फिर वार्ता के लिए राजी करना चाहते है। अमेरिकी दूत स्टीफन ने गुरूवार को दक्षिण कोरिया के वी संग लैक से मुलाकात की।

1 comment:

Post a Comment