
भारत को आज दो पेनाल्टी कार्नर मिले जिसमें से उसने 1 को गोल में बदला । पहले खेल की शुरुआत में पहले 7 मिनट में दो गोल और फिर खेल के दूसरे भाग की शुरुआत में भी पहले 10 मिनट में 2 गोल कर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। भारतीय गोलकीपर एड्रियन डिसूजा ऑस्ट्रेलियाई रणनीति को समझने में नाकाम रहे ।
ऑस्ट्रेलिया की अग्रिम पंक्ति ने बेहद आक्रमक हॉकी खेलते हुए पहला गोल मैदानी खेल के माध्यम से किया और दूसरा गोल पेनाल्टी कार्नर के माध्यम से किया। मध्यांतर का खेल खत्म होने से ठीक 10 सेकंड पहले भारत ने आक्रमक हॉकी का शानदार खेल दिखाते हुए अपना पहला गोल किया।
पहले 10 मिनट में ऑस्ट्रेलिया विपक्षी टीम पर दबाव बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देता है, इसलिए आज खेल की शुरुआत में भी भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई ने आक्रमक हॉकी खेलते हुए सात मिनट के अंदर ही दनादन दो गोल दाग दिए।
No comments:
Post a Comment