एक सच्चाई जिसे सामने लाने की बहादुरी दिखाई मित्र आलोक ने।हाल का वाकया है जब दिल्ली में बम धमाके हुए, आनन् फानन में कार्रवाई की गयी, जामिया में पोलिस मुठभेड़ हुआ और एक पुलिसिया गोली का शिकार भी जिसे शहादत की संज्ञा दी गयी, जबकी ये मुठभेड़ ही विवादास्पद था। दैनिक दिनचर्या की तरह अपना खानापूर्ति करती पोलिस जामिया में गलती से आरोपियों से टकरा बैठी। और शर्मा जी को अपनी जान गवानी परी, हम शर्मा जी को सलूट करते हैं बहादुरी के लिए मगर उसके बाद दिल्ली के पूर्व पोलिस कमिश्नर परेरा साहब का एक टी वि चैनल पर भावुक हो कर पोलिस के पक्ष में बयां अपने आप में पोलिस के प्रति सहानुभूति पैदा करने के लिए काफी है मगर क्या वास्तव में ऐसा है जैसा पूर्व पोलिस कमिश्नर ने कहा, परेरा साहब के मुताबिक सबसे ज्यादा ज्यादतियां पोलिस पर होती हैं और सरकार बस पोलिस से काम लेना जानती है, परेरा साहब को कहना चाहूँगा की हुजूर पोलिस पब्लिक के लिए है, पब्लिक का तनखाह लेती है मगर बदले में पब्लिक के प्रताड़ना में सबसे अधिक पोलिस का ही हाथ होता है। आज लोग सबसे ज्यादा पोलिस से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।दिनों दिन पोलिस की आपराधिक छवि बढ़ रही है, लोग पोलिस से अपने आप को असुरक्षित समझ रहे हैं, किरण बेदी की माने तो हमारे समाज में है पोलिस की जरुरत ही नही होनी चाहिए बल्की हमें अपना प्रशाशन ख़ुद अपने हाथों में सम्हाल लेनी चाहिए। राजनेताओं के हाथों की बनती कठपुतली पोलिस, धनाढ्यों के हाथों का दलाल पोलिस क्या आम आदमी के लिए है, आम आदमी पोलिस से अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है.... प्रश्न तो है और यक्ष प्रश्न? हाल ही में भड़ास के प्रधान संरक्षक डॉक्टर रुपेश श्रीवास्तव पर स्थानीय ठेकेदार के पैसे और दवाब से जिस प्रकार पोलिस ने प्रताड़ना का दौर चलाया हम नि:संकोच कह सकते हैं की मुंबई में भाईगिरी का काम काज मुंबई पोलिस ने बखूबी सम्हाल लिया है,प्रश्न और यक्ष प्रश्न हम, और हमारे समाज को पोलिस चाहिए या नही, बेतुका है मगर प्रश्न तो है। और जवाब समाज के पैरोकार ही दे सकते हैं।
साभार :- आलोक इन्दोरिया (इंडिया न्यूज़)

1 comment:
बहुत बड़ी नाइंसाफी हुई उस औरत के साथ! सच में ये कोई इन्सान का काम नहीं बल्कि हैवान ही ऐसा कर सकता है! धिक्कार है हमारे समाज पर! काफी जानकारी मिली आपके पोस्ट के दौरान और बहुत ही हैरानी हुई ये सोचकर की हमारे समाज में कितनी गंदगी फ़ैल गई है जहाँ इज्ज़त नामकी कोई चीज़ ही नहीं रही!
Post a Comment