भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की वॉशिंगटन में परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के दौरान मुलाक़ात हुई है।
ख़बरों के अनुसार राष्ट्रपति ओबामा के स्वागत समारोह के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी ने भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बातचीत की ।
ख़बरों के अनुसार राष्ट्रपति ओबामा के स्वागत समारोह के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी ने भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बातचीत की ।
पाकिस्तान दूतावास के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ये ‘आधिकारिक मुलाक़ात नहीं थी । पाकिस्तानी दूतावास के प्रवक्ता नदीम कियानी का कहना था कि मनमोहन सिंह ने गिलानी से बात की । उनका कहना था,''दोनों नेता एक स्थान पर मौजूद थे इसलिए दोनों ने हाथ मिलाया और बातचीत की । "
भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने समाचारपत्र हिंदू से कहा कि 'दोनों नेताओं ने एकदूसरे का अभिवादन' किया ।
सम्मेलन की शुरूआत में ही भारत की ओर से स्पष्ट कर दिया गया था किपरमाणु सुरक्षा सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी के बीच कोई बैठक नहीं होगी ।
भारत का कहना था कि परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बातचीत का कोई प्रस्ताव नहीं है।
ग़ौरतलब है कि नवंबर, 2008 में मुंबई हमलों के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव है ।
भारत का आरोप है कि पाकिस्तान की सरकार मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के दोषियों को सज़ा दिलाने के प्रति गंभीर नहीं है ।
भारत का कहना है कि पाकिस्तान ने चरमपंथी संगठन लश्करे तैबा की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रति अभी तक गंभीरता नहीं दिखाई है जबकि पाकिस्तान इस आरोप से इनकार करता आया है।

No comments:
Post a Comment