इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्रमुख ललित मोदी और केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के बीच आईपीएल की कोच्चि टीम से जुड़े विवाद को बढ़ता देख भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 10 दिन के भीतर बातचीत और फैसले के लिए आईपीएल संचालन परिषद की बैठक बुलाई है।
मोदी ने सोमवार को अपने ट्वीट में न सिर्फ फ्रेंचाइजी खरीदने वाले समूह के मालिकों का खुलासा किया था बल्कि यह भी आरोप लगाया था कि थरूर ने उन्हें इन शेयरधारकों के नाम का खुलासा नहीं करने को कहा था।
बीसीसीआई प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा कि बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके निवास स्थान पर मिलने के बाद शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष ने दस दिन के अंदर आइपीएल संचालन परिषद की बैठक बुलाकर इस मामले में चर्चा करके निर्णय करने का फैसला किया है।
शुक्ला ने साफ किया कि सोनिया गांधी से मिलने का थरूर विवाद से कुछ लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों ओर से जो आरोप लगाये गये हैं, उन सभी मुद्दों को आईपीएल की संचालन परिषद में उठाया जाएगा।
शुक्ला ने इस बारे में पूछे गये सवालों के बारे में कहा कि मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता और न ही एक दूसरे पर लगाये जा रहे आरोपों पर किसी प्रकार का आकलन करना चाहता हूं। मैं सिर्फ इतना कह रहा हूं कि इस बारे जो भी चर्चा होगी, वह बीसीसीआई अध्यक्ष द्वारा बुलाई बैठक में की जाएगी।

1 comment:
ललित मोदी अतिआत्मविश्वास के शिकार हो गए हैं. उन्हें लग रहा है जैसे वो क्रिकेट की दुनिया के बादशाह हो चुके हैं और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता. मोदी ये ना भूलें की जो भी उड़े हैं हवाओं में वो गिरे हैं मुंह के बल ज़मीन पर. वो क्रिकेट खिलाडीयों का जीवन बहुत छोटा कर रहे हैं. फटाफट क्रिकेट के कारण वास्तविक क्रिकेट खत्म हो सकती है. इस फॉर्मेट और मोदी दोनों पर लगाम जरुरी है.
Post a Comment