हरिद्वार में कुंभ के दौरान बुधवार को अंतिम शाही स्नान के मौके पर एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच व्यक्तियों की मत्यु हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शाही स्नान की तैयारी के लिए तेज गति से जा रहे एक वाहन से कुचल कर तीन महिलाओं, एक बच्ची और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार यह हादसा बिरला घाट पर उस समय हुआ, जब जूना अखाड़े के साधु संतों का वाहन तेज गति से जा रहा था और उसकी चपेट में कुछ महिलाएं आ गईं। सूत्रों के अनुसार जैसे ही यह हादसा हुआ दो महिलाएं अपने को बचाने के लिये गंगा में कूद गईं, लेकिन उन्हें चौकस पुलिसकर्मियों ने बचा लिया।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं और मृतकों के परिजनों को पांच पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की गई है। इस बीच कुंभ का शाही स्नान शांतिपूर्वक चल रहा है।

No comments:
Post a Comment