मायावती विरोध प्रदर्शनों का हेलीकॉप्टर से निरीक्षण करेंगी !!


बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती बुधवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ राज्य में पार्टी के विरोध प्रदर्शनों का हेलीकॉप्टर से जायजा लेंगी।

मायावती हेलीकॉप्टर से प्रदेश के करीब 10 जिलों का दौरा कर पार्टी के विरोध प्रदर्शन निरीक्षण कर लेंगी। बसपा सूत्रों के मुताबिक मायावती हेलीकॉप्टर से दोपाहर करीब 1 बजे आगरा के लिए रवाना होंगी। वहां से फिरोजाबाद, हाथरस, मुरादाबाद, रामपुर में महिला आरक्षण के खिलाफ पार्टी के धरना प्रदर्शनों का मुआयना करते हुए बरेली पहुंचेंगी। शाम पांच बजे उनका लखनऊ वापसी का कार्यक्रम है।

मायावती विभिन्न जिलों के हवाई दौरे पर निकलने से पहले लखनऊ में 11 बजे गोमती नगर स्थित अंबेडकर स्मारक में डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मीडिया से मुखातिब होंगी। यहां पर बसपा की लखनऊ इकाई की तरफ से विरोध प्रदर्शन आयोजित है।
 

1 comment:

tulsibhai said...

" maya ki mahamaya"

----- eksacchai {AAWAZ}
http://eksacchai.blogspot.com

Post a Comment